MNV News

Latest Breaking News

ढोलबज्जा में विवाहिता से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी दरिंदों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

ढोलबज्जा में विवाहिता से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी दरिंदों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

 

एंकर- भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा के एक गांव में चार युवकों के द्वारा सामूहिक रूप से गांव के हीं एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

जहां चारों दरिंदों ने जबरदस्ती महिला के साथ इस घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि- पीड़िता तीन बच्चे की मां है,वहीं घटना के बाद पीड़िता के घर वालों ने इसकी सूचना ढोलबज्जा पुलिस को दिया।मौके पर पहुंचे पुलिस ने पीड़िता समेत चारों युवक ज्योतिष साह, श्यामसुंदर कुमार शर्मा, नीतीश कुमार शर्मा, देवानंद कुमार उर्फ दिवानी शर्मा को घर से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की सूचना मिलते हीं नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल करते हुए घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं।नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता समेत चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।जांच-पड़ताल कर जो दोषी होंगे उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बाइट- सुशांत कुमार सरोज, एसपी नवगछिया

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

ढोलबज्जा में विवाहिता से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी दरिंदों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस facebook

ढोलबज्जा में विवाहिता से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, सभी दरिंदों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस youtube

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें