MNV News

Latest Breaking News

कुर्सेला में बाबासाहेब की मनाई गई पुण्यतिथि

कुर्सेला में बाबासाहेब की मनाई गई पुण्यतिथि

फोटो- माल्यार्पण करते हुए समाजसेवी

संवाददाता अनमोल कुमार
कुरसेला /कटिहार

संविधान निर्माता बाबा साहब
डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि पर कुरसेला चौक ट्राईसम भवन के प्रांगण में स्थित बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब  समाज के कमजोर , उपेक्षित,निः सहाय , गरीब तथा नीरीह लोगों के लिए संघर्ष करते थे ।

वे समाज के इन लोगों को कहते थे कि संघर्ष करो , शिक्षित बनो तथा संगठित रहो।पुण्यतिथि में  मौजूद लोगों ने बाबा साहब के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

तथा उनके मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कहीं। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद पासवान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार सिंह, अध्यक्ष मोहम्मद हलीम जांवाब, सचिव मिलन कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष नागो राम, मनोज जायसवाल, उमेश राम, महेंद्र राम ,वीरेंद्र राय, प्रयाग राम ,अनिल राम, सुजीत कुमार साहनी, शत्रु मंडल, पवन राम,आदि लोग उपस्थित थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कुर्सेला में बाबासाहेब की मनाई गई पुण्यतिथि youtube

कुर्सेला में बाबासाहेब की मनाई गई पुण्यतिथि facebook

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें