MNV News

Latest Breaking News

गांव के 10 लोगों ने छेड़खानी के आरोप में एक युवक को कर दी जमकर पिटाई, रेलवे पटरी पर सुलाकर सुसाइड का मामला बनाने का किया प्रयास

गांव के 10 लोगों ने छेड़खानी के आरोप में एक युवक को कर दी जमकर पिटाई, रेलवे पटरी पर सुलाकर सुसाइड का मामला बनाने का किया प्रयास

 

एंकर- भागलपुर,जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोला खुर्द गांव में शुक्रवार की शाम गांव के ही दस लोगों ने छेड़खानी के आरोप में रिपु सिंह की जमकर पिटाई कर दी और उसे रेलवे पटरी पर सुलाकर सुसाइड का मामला बनाने का प्रयास किया गया था। लेकिन गांव के ग्रामीणों के द्वारा देखे जाने के बाद भीड़ जुट गई।

जिसके बाद पिटाई कर रहे 9 व्यक्ति वहां से भाग गए। जबकि एक आरोपी वीर सिंह को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। युवक पर गांव के ही रहने वाले मनोज सिंह की पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाकर मनोज सिंह और उसके सहयोगियों के द्वारा युवक की जमकर पिटाई की गई थी।

वही घायल युवक को परिजनों के द्वारा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। वही मृतक के पिता का कहना है कि छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर उसके बेटे की हत्या की गई है।

वही मनोज सिंह के द्वारा भी पहले थाने में युवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया था। वही पूरे घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

गांव के 10 लोगों ने छेड़खानी के आरोप में एक युवक को कर दी जमकर पिटाई, रेलवे पटरी पर सुलाकर सुसाइड का मामला बनाने का किया प्रयास facebook

गांव के 10 लोगों ने छेड़खानी के आरोप में एक युवक को कर दी जमकर पिटाई, रेलवे पटरी पर सुलाकर सुसाइड का मामला बनाने का किया प्रयास youtube

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें