MNV News

Latest Breaking News

गंगोत्री विकास मंच की बैठक की गई आयोजित।

गंगोत्री विकास मंच की बैठक की गई आयोजित।

 

कुरसेला प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तिनघरिया गांव में ,राजेंद्र मंडल के दरवाजे पर भगवान मंडल की अध्यक्षता में गंगोत्री विकास मंच की सप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि स्वजाति के हक के लिए सभी गंगोत्री समाज एकजुट होकर रहेंगे एवं संगठन का विस्तार करते हुए अपने जातियों में शिक्षा को उच्चतम स्तर तक ले जाएंगे।

यह दोनों हमारी पहली प्राथमिकता होगी। हाल में हुए बाघमारा दियारा के घटनाओं को लेकर हम सभी गंगोत्री विकास मंच के सदस्यों ने एकजुटता दिखाई और इसी तरह आगे दिखाते रहेंगे ।यह बैठक कुरसेला प्रखंड के सभी पंचायतों में सिलसिलेवार रूप से चलती रहेगी। इस संगठन का लक्ष्य है

कि अपने स्वजाति में जिनको रक्त की जरूरत होगी वैसे को संगठन रक्त उपलब्ध कराएगी। वैसे निःसहाय व गरीब स्वजाति बंधुओं को बेटियों के विवाह में संगठन की ओर से आर्थिक मदद भी करेगी। इस बैठक में दक्षिणी मुरादपुर के पूर्व पंचायत समिति सदस्य वरुण मंडल ,पश्चिमी मुरादपुर के पूर्व मुखिया लाल बहादुर मंडल,

जरलाही पंचायत के पूर्व पं० स० सदस्य दिनेश्वर मंडल , भाजपा नेता केम्पू मंडल, कपिल मंडल ,मुकेश मंडल, निवास मंडल ,बौधी मंडल, शिव नारायण मंडल ,राजेश मंडल,सत्तो मंडल, विजय मंडल, एवं इस संगठन के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

फोटो- बैठक में उपस्थित सभी गंगोत्री समाज

संवाददाता अनमोल कुमार
कुरसेला/ कटिहार,

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

गंगोत्री विकास मंच की बैठक की गई आयोजित। facebook

आपसी विवाद में एक महिला की हालत गंभीर। youtube

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें