MNV News

Latest Breaking News

झूठे मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने कुलपति से की निष्पक्ष जांच की मांग

सहरसा मे विगत 1 वर्षों से झूठे मामले में फंसाकर मानसिक रुप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए महीला कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने कुलपति को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

शुक्रवार को शंकर चौक स्थित विवाह भवन में प्रेस वार्ता आयोजित मीडिया को जानकारी देते हुए शिक्षकेत्तर कर्मचारी हरिनंदन कुमार ने कहा कि मैं रमेश झा महिला महाविद्यालय सहरसा में शार्टर पद पर कार्यरत हूं।और मुझे विगत 1 वर्षों से महिला कॉलेज के कर्मचारियों एवं बाहरी व्यक्तियों द्वारा मिली भगत कर षड्यंत्र के तहत झूठे मामले में फंसाकर मुझे मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है

।और मुझ पर झूठे आरोप लगाकर मेरे चारित्रिक हनन का प्रयास किया जा रहा है जिसके कारण मैं मानसिक रूप से बीमार चल रहा हूं। जिसका इलाज डॉक्टर से चल रहा है।और बताया कि मेरे विरुद्ध षड्यंत्र करने वालों को प्रधानाचार्य द्वारा बचाने का कार्य किया जा रहा है।

वही मुझे बिना कार्य के बैठा कर रखा जाता है।तथा मुझसे कार्य लेने हेतु प्रभार दिये जाने की मांग की। और उन्होंने कहा कि साजिश के तहत मेरे विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।जिसमे महाविद्यालय परिवार भी मूकदर्शक बनकर तमाशबीन बना हुआ देख रहे है। ऐसी स्थिति में उन्होंने कुलपति को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती है तब तक मेरा स्थानांतरण या प्रतिनियोजन अन्यत्र नहीं किए जाने की मांग क्यों है!

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

झूठे मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने कुलपति से की निष्पक्ष जांच की मांग youtube

झूठे मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने कुलपति से की निष्पक्ष जांच की मांग facebook

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें