MNV News

Latest Breaking News

20 साल से बेटे की वापसी की बाट जो रही बूढ़ी माँ,बेटा है पाकिस्तान में कैद

भागलपुर जिले की एक बूढ़ी मां पिछले 20 सालों से अपने बेटे की राह देख रही है।घर की चौखट पर बैठकर बेटे की वापसी की आस में मां की आंखें पथरा गई हैं।वो अपने लाड़ले की एक झलक पाने को बेताब है। वहीं प्रशासन और सरकार के किसी प्रतिनिधि ने उसके बेटे की खोजबीन करने की जिम्मेदारी नहीं उठाई।बूढ़ी मां की मानें तो उसका बेटा पाकिस्तान की जेल में बंद है।

उक्त मामला भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के मदारगंज पंचायत के रतनपुर गांव का है।यहां की रहने वाली ओखा देवी का पुत्र सीताराम झा आर्थिक तंगी के चलते शादी के बाद 20 साल पहले पंजाब कमाने गया था।इसके बाद वो कभी नहीं लौटा।मां ओखा देवी और पड़ोसियों की मानें तो उसके जाने के चार साल बाद सनोखर थाने की पुलिस ने सीताराम की तस्वीर दिखाते हुए सूचना दी थी कि उनका बेटा पाकिस्तान की जेल में बंद है।

 

घर की चौखट पर बैठी रहती हैओखा देवी

मां ओखा देवी की मानें तो वो तब से लेकर आज तक प्रशासन से लेकर राजनेताओं की चौखट पर अपने बेटे की सकुशल वापसी को लेकर गुहार लगाती रही है।उसके बेटे के बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है।आर्थिक तंगी से लाचार मां कुछ और कर भी नहीं सकती है।एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।वहीं, बहु ने पति को वापस आता न देख दूसरी शादी कर ली है। ओखा देवी घर में अकेले ही रहती है ये हैं हालात झोपड़ी में कर रही हैं गुजारा।

ओखा देवी लगभग 75 साल की हो गई है।इनके रहने के लिए घर भी नहीं है।एक झोपड़ी है, जिसमें वो रहती है।उस झोपड़ी में बारिश के दिनों में पानी टपकता रहता है और हल्की से तेज हवा चलने के कारण झोपड़ी गिर जाती है।

घर में खाने को न अनाज है, न ही सोने के लिए खाट. जैसे-तैसे भीख मांगकर अपनी जिंदगी काट रही हैं।ऐसे में उनका सपना है कि वो अपनी बूढ़ी आंखों से एक बार अपने लाल को देख पाएं।जानकारी के मुताबिक लापता सीताराम के रिश्तेदार मुकेश पाठक ने आरटीआई दायर कर केंद्रीय गृह मंत्रालय से उसका पता लगाना चाहा, तो बताया गया कि उसे वाघा बॉर्डर पर 2004 में छोड़ दिया गया था, लेकिन सीताराम अब तक घर नहीं लौटा है। वहीं मुकेश पाठक जो लापता युवक के रिश्तेदार हैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीताराम झा के घर वापसी के लिए अपील कर रहे हैं।

बाइट- मुकेश पाठक, लापता युवक के रिश्तेदार।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

20 साल से बेटे की वापसी की बाट जो रही बूढ़ी माँ,बेटा है पाकिस्तान में कैद YOUTUBE

20 साल से बेटे की वापसी की बाट जो रही बूढ़ी माँ,बेटा है पाकिस्तान में कैद FRACEBOOK

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें