MNV News

Latest Breaking News

मासूम बच्चे को पढ़ने का है शौक,लेकिन पिता के दिव्यांग होने के चलते कर रहे हैं बचपन से फल बेचने का काम

भागलपुर,बिहार सरकार सभी नौनिहालों के बेहतर भविष्य के लिए कई तरह की योजना चला रही है। जिससे नौनिहालों का भविष्य बेहतर किया जा सके। वही शहर के ईशाकचक 12 नंबर गुमटी के रहने वाला 9 वर्षीय मोहम्मद अमीर स्कूल नहीं जा पा रहा है।

क्योंकि उसके पिता मोहम्मद मनीर हैंडीकैप है और छोटा बच्चा अपने पिता को ठेले पर बैठा कर सेब की बिक्री करने के लिए सुबह ही निकल जाता है, और देर शाम घर वापस लौटता है। मासूम बच्चे को भी पढ़ने का शौक है।

लेकिन अगर वह स्कूल जाएगा तो उसके पिता को सेब बेचने कौन ले जाएगा और अगर सेव बेचकर दो पैसे घर नहीं आए तो वह खाना क्या खाएगा। इसी को लेकर वह अभी से 5 से 6 किलोमीटर ठेला चला कर पिता के साथ सब बेच रहा है। वही मनीर को हैंडीकैप होने के कारण सरकार की ओर से 400 रुपया मिलता है। लेकिन इन पैसों में क्या हो पाएगा समझा जा सकता है। वही मजबूरी में पिता अपने मासूम बच्चे के साथ सेब बेचने निकल पड़ता है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

मासूम बच्चे को पढ़ने का है शौक,लेकिन पिता के दिव्यांग होने के चलते कर रहे हैं बचपन से फल बेचने का काम YOUTUBE

मासूम बच्चे को पढ़ने का है शौक,लेकिन पिता के दिव्यांग होने के चलते कर रहे हैं बचपन से फल बेचने का काम FACEBOOK

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें