MNV News

Latest Breaking News

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग ने चक्रपाणि हिमांशु को अध्यक्ष और राजीव कांत मिश्रा को बनाया उपाध्यक्ष ,शहर के प्रबुद्ध जनों ने किया दोनों का सम्मान

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग ने चक्रपाणि हिमांशु को अध्यक्ष और राजीव कांत मिश्रा को बनाया उपाध्यक्ष ,शहर के प्रबुद्ध जनों ने किया दोनों का सम्मान

 

एंकर- भागलपुर,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग का गठन किया है। श्रम संसाधन विभाग ने अधिसूचना किये जाने के बाद आरजेडी नेता चक्रपाणि हिमांशु को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं राजीव कांत मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों का सम्मान समारोह तिलकामांझी स्थित एक विवाह भवन में किया गया। जिसमें काफी संख्या में शहर के प्रबुद्ध जनों और आम लोगों के द्वारा दोनों को फूल माला पहना कर उनका सम्मान किया गया।

इस दौरान लोगों ने बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने पर दोनों की जमकर सराहना की। वही अध्यक्ष ने कहा कि बाल श्रम को लेकर बिहार में किए जा रहे कार्यों में तेजी लाई जाएगी और बाल श्रम करने वाले बच्चों को मुक्त करा कर उन्हें स्कूल भेजने की शुरुआत की जाएगी।

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग ने चक्रपाणि हिमांशु को अध्यक्ष और राजीव कांत मिश्रा को बनाया उपाध्यक्ष ,शहर के प्रबुद्ध जनों ने किया दोनों का सम्मान facebook

बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग ने चक्रपाणि हिमांशु को अध्यक्ष और राजीव कांत मिश्रा को बनाया उपाध्यक्ष ,शहर के प्रबुद्ध जनों ने किया दोनों का सम्मान youtube

 

 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें