MNV News

Latest Breaking News

सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य सह शिक्षक के जवाब सुनते ही आपके उड़ जाएंगे होश

सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य सह शिक्षक के जवाब सुनते ही आपके उड़ जाएंगे होश

कार्यालय के आगे लिखा है कार्यलल, 50 में दो से भाग नहीं दे सके प्रधानाचार्य

औचक निरीक्षण में विद्यालयों की स्थिति से नाखुश दिखे प्रखंड विकास पदाधिकारी

 

एंकर- भागलपुर,नवगछिया -16 नवंबर बुधवार को नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने नवगछिया के कोसी पार पंचायत खैरपुर कदवा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पंचायत की सभी योजनाओं की जांच की और वे पंचायत के विद्यालयों में भी गए।इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय चांय टोला खैरपुर कदवा पहुंचे।पहुंचते ही उन्होंने विद्यालय के कार्यालय के सामने रंगीन पेंट से “कार्यलल” लिखा देखा और प्रधनाध्यापक पवन कुमार से सवाल जवाब किया तो प्रधनाध्यापक ने कहा कि किसी बच्चे ने गलत लिख दिया है।इसे सुधार दिया जाएगा।

इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विद्यालय के एक शिक्षक से 50 में दो से भाग देने को कहा तो शिक्षक ने काफी विलंब से उत्तर दिया और पदाधिकारी को संतुष्ट नहीं कर पाए।ऑरेंज समेत की अंग्रेजी स्पेलिंग पूछने पर भी उक्त शिक्षक पकड़े गए।इस संदर्भ में एक वीडियो भी सोसल मीडिया में वायरल है।मध्य विद्यालय पहुंचे बीडीओ ने एक कमरे में खाद रखा देखा तो उसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया।विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना से भी वे नाखुश दिखे।निरीक्षण के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वे विद्यालयों की अव्यवस्था के खिलाफ वरीय पदाधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे।बीडीओ श्री कृष्णन ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था ठीक ठाक थी।

जबकि अन्य योजनाओं की स्थिति भी संतोषजनक थी।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि हरेक योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से हो इसका पालन व्यवस्था से जुड़े हरेक कर्मी को करना चाहिये।इस अवसर पर अन्य प्रखंड कर्मियों के साथ पंचायत के जनप्रतिनिधियों की भी मौजूदगी देखी गयी।

संवाददाता विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य सह शिक्षक के जवाब सुनते ही आपके उड़ जाएंगे होश youtube

सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य सह शिक्षक के जवाब सुनते ही आपके उड़ जाएंगे होश facebook

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें