MNV News

Latest Breaking News

लोदीपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ 7 युवक को किया गिरफ्तार

भागलपुर जिला अन्तर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एन एच 80 पर विगत रात्रि अजय पेट्रोल पंप के सामने फंटा यादव के दुकान पर लोदीपुर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापामारी की।

लोदीपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा व संजय सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गई।मौके पर उक्त दुकान से आभाष आंनद, सागर कुमार, सुरेन्द्र महलदार, चंदु यादव उर्फ चंदन, सोनू यादव, अमित कुमार व नितेश चौधरी को 1.65 ग्राम गांजा, प्रतिबंधित कफ सिरप, 4 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन और 14 हजार 240 रुपये नगद बरामद की गई।

वहीं उक्त नशेड़ी युवक के परिजनों ने थाना परिसर में हंगामा किया और कहा कि हमारा बच्चा निर्दोष है साहब उसे छोड़ दिया जाए। परंतु लोदीपुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बड़ी गंभीरता से परिजनों को समझाया और उक्त मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

लोदीपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ 7 युवक को किया गिरफ्तारBFACEBOOK

लोदीपुर पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के साथ 7 युवक को किया गिरफ्तार YOUTUBE

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें