MNV News

Latest Breaking News

उदाकिशुनगंज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में  शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के  उद्देश्य से स्कूली छात्रों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।

छोटे छोटे बच्चों की प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पहली बार वृहद स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जहां अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों के छात्रों ने भाग लिए। बच्चों ने एक से बढ एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस कार्यक्रम से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। यह जताया गया कि गांव स्तर के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। ज़रूरत इस बात की है कि प्रतिभावान बच्चों को मदद पहुंचाई जाए। जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देश और उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शैक्षणिक सह सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पहले दिन  अनुमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं को चयनित किया गया।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

उदाकिशुनगंज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न विभिन्न विद्यालय विधाओं में छात्रों ने बिखेरा जलवा facebook

उदाकिशुनगंज में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न youtube

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें