MNV News

Latest Breaking News

समेली में राजकीय विद्यालय रसोईया संघ के द्वारा एक बैठक की गई आयोजित।

बिहार राजकीय विद्यालय रसोईया कर्मचारी संघ के बैनर तले रविवार को रसोईया जागरूकता अभियान चलाया गया। रसोईया जागरूकता अभियान की बैठक उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा के प्रांगण में किया गया। इस बैठक में कुर्सेला तथा समेली के रसोइयों ने भाग लिया। इस बैठक में राजकीय विद्यालय रसोईया कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरि नारायण दास ने कहा कि हम सभी रसोईयों से बिहार सरकार 12 महीने काम करवाती है। लेकिन वेतन की भुगतान मात्र 10 माह की करती है ,जो कि संविधान के खिलाफ है ।इस बढ़ती महंगाई के दौर में 1650 रुपये प्रति महीना वेतन देना कहां तक न्याय संगत है।

सरकार बताएं कि क्या 1650 रुपए से हम सभी रसोईयों के परिवार का भरण पोषण हो सकेगा ।इस भरण पोषण में बच्चों की पढ़ाई, लिखाई ,दवाई, शादी विवाह ,खाना-पीना क्या यह संभव है ।उन्होंने कहा कि हम सभी रसोइयों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी न्यूनतम मजदूरी दिया जाए ।

रसोईयों को चतुर्थवर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए एवं रसोइया को सेवा निवृत्त होने पर पांच लाख का राशि प्रदान की जाए। अगर बिहार सरकार के द्वारा उपरोक्त सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पूरे बिहार के रसोइया, राजकीय विद्यालय रसोईया संघ के बैनर तले मानव श्रृंखला बनाकर विधानसभा का घेराव करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर राजकीय विद्यालय रसोइया कर्मचारी संघ बिहार मधुबनी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण दास, प्रदेश सलाहकार कटिहार के रंजीत मंडल, प्रखंड अध्यक्ष बरारी के सुदीन यादव , जिला अध्यक्ष पूर्णिया के रूपा देवी, जिला अध्यक्ष कटिहार के बुद्धदेव मंडल, जिला अध्यक्ष भागलपुर के मुखिया देवी, जिला सचिव पूर्णिया के मधुसूदन चौधरी, इंदु देवी मोसमात नीरो देवी, ननकी देवी, समीना खातून, सुनीता देवी, पिंकी देवी, मोसमात मीना देवी, गुलजारा खातून आदि सैकड़ों रसोईया उपस्थित थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

समेली में राजकीय विद्यालय रसोईया संघ के द्वारा एक बैठक की गई आयोजित। facebook

समेली में राजकीय विद्यालय रसोईया संघ के द्वारा एक बैठक की गई आयोजित।youtube

 

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें