MNV News

Latest Breaking News

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा सौ से अधिक पार कर चुका है

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा सौ से अधिक पार कर चुका है। शनिवार को डेंगू के 6 नए मरीज मिले है। अब डेंगू मरीजों की संख्या 112 हो चुकी है। इधर, एसकेएमसीएच में दो मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला बेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सतीश कुमार ने बताया है कि दिल्ली में डेंगू के मरीजों की संख्या 100 से ऊपर हो गई है। 6 नए मरीज मिलने से डेंगू के मरीजों की संख्या 112 हो गई है।

एसकेएमसीएच में जांच के लिए भेजे सैंपल की रिपोर्ट में 6 नए रोगी पाए गए। अब तक एसकेएमसीएच में 100 और सदर अस्पताल में 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें मुशहरी में 36, औराई में 2, बोचहां में 3, गायघाट में 4, कांटी में 6 कटरा में 1 कुढ़नी में 3 मड़वन में 5. मीनापुर में 11, मोतीपुर में 4, मुरौल में 1, पारू में 4, सकरा में 6, सरैया में 3 और शहरी क्षेत्र में 17 लोग डेंगू से पीडित हुए है। सबसे अधिक रोगी मुशहरी इलाके के हैं।

फिलहाल 2 मरीजों का इलाज एसकेएमसीएच चल रहा है।बाकी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। हालत नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के लिए जहां मरीज मिल रहे वहां फागिंग कराई जा रही है। इसके साथ ही वहां आशा के जरिए मरीजों पर नजर रखी जा रही है। सभी पीएचसी प्रभारी को आदेश दिया गया है कि वह संबंधित इलाके में फागिंग कराते रहें। शहरी इलाके में नगर निगम की ओर से भी फागिंग कराई जा रही है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा सौ से अधिक पार कर चुका है। शनिवार को डेंगू के 6 नए मरीज मिले है। facebook

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा सौ से अधिक पार कर चुका है। शनिवार को डेंगू के 6 नए मरीज मिले है। youtube

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें