MNV News

Latest Breaking News

स्टोरी:रंगदारी मांगने तथा दबंगों द्वारा मारपीट की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को दिया आवेदन

सहरसा जिले में आसमान छूती जमीन की कीमत के कारण जमीन विवाद का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है जबकि इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा सभी थानों में प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार आयोजित कर जमीन विवाद सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन कर्मचारी एवं सीओ के द्वारा पैसा लेकर दलाल एवं जालसाज लोगों को गलत कागजात बनाकर नए नए विवाद को जन्म दिया जा रहा है। जिसके कारण दिनानुदिन मामला उलझता ही जा रहा है।

ऐसे ही वाक्या को लेकर सराही निवासी छोटेलाल तांती ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में छोटेलाल ने कहा कि सर्व नारायण सिंह कॉलेज के पास एक कट्ठा दस धूर मेरा पुश्तैनी जमीन है।

जिसके सभी अद्यतन कागजात व वंशावली मेरे पास मौजूद है लेकिन उस जमीन पर दबंगों की बुरी नजर रहने के कारण मुझसे बार-बार रंगदारी की मांग की जा रही है।वहीं रंगदारी नहीं देने के कारण दबंगों द्वारा हथियार से लैस होकर जबरदस्ती ट्रैक्टर से बॉन्ड्री बाल को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

वही जमीन पर बने शेड एवं लोहे का ग्रिल भी उठा कर ले गया।वही मेरे द्वारा विरोध करने पर उन लोगों ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मेरे साथ मारपीट की गई। वही झगडा को छुड़ाने जब मेरी पत्नी पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट किया गया। उन्होंने आवेदन में नामजद मोहम्मद नईम उद्दीन, गोलू यादव,श्रवण पासवान, लाल यादव, संतोष यादव, एहसान फिरोज एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।श्री तांती ने बताया कि कर्मचारी एवं सीओ ने स्थल पर जांच कर सभी कागजात को सही पाया उसके बावजूद दबंगों को फर्जी कागज बनाकर अड़ंगा लगाया जा रहा है जो विभागीय जांच का विषय है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

स्टोरी:रंगदारी मांगने तथा दबंगों द्वारा मारपीट की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को दिया आवेदन youtube     

रंगदारी मांगने तथा दबंगों द्वारा मारपीट की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को दिया आवेदन facebook

रंगदारी मांगने तथा दबंगों द्वारा मारपीट की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को दिया आवेदन instagram

 

 

 

 

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें