MNV News

Latest Breaking News

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कार्यान्वयन योजना का किया औचक निरीक्षण

कुरसेला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा के निर्देश पर कार्यान्वयन योजनाओं एवं इससे संबंधित विकास कार्यों का बिंदुवार औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में समेली वीडीओ ने दक्षिणी मुरादपुर पंचायत में मुखिया ललन राम की उपस्थिति में सर्वोदय मध्य विद्यालय तीनघरिया, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 30 तथा 31 , जन वितरण प्रणाली के द्वारा संचालित सरकारी दुकानों सहित उप स्वास्थ्य केंद्र व नल जल योजनाओं का गहन जांच किया। जाँचोपरांत बीडीओ सुनील कुमार ने बताया कि जांच में कुछ आंगनबाड़ी समय से पहले बंद पाया गया ।

नल जल योजना में दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 में कई घरों में नल का कनेक्शन नही लगाया गया था । वहीं कई नल जाम पाए गए जबकि पानी की गुणवत्ता सही पाई गई। वहीं सर्वोदय मध्य विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता सहित मध्यान भोजन की गुणवत्ता में भी कमी पाई गई।

मौके पर ओपरेटर राजन कुमार,
बीसी निशांत कुमार उपस्तिथ थे।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

कुरसेला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा के निर्देश पर FACEBOOK

कुरसेला प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा के निर्देश पर  YOUTUBE

 

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें