MNV News

Latest Breaking News

सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर ट्रक 407 पर लोड सवा दो क्विंटल गांजा जप्त किया

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर ट्रक 407 पर लोड सवा दो क्विंटल गांजा जप्त किया। उक्त ट्रक रेलवे गुमटी संख्या 97 स्थित न्यू ट्रांसपोर्ट एजेंसी के बाहर खड़ा था। इस दौरान टीम ने दो तस्कर को भी दबोचा है। उसकी पहचान वैशाली जिला के बेलसर निवासी मोहम्मद तौशीर व मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। यह दोनो तस्कर जब्त गांजा की खेप को चोरी छुपे अन्य राज्यों में ट्रांसपोर्ट एजेंसी के माध्यम से भेज रहे थे। एजेंसी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो सौ से अधिक विदेशी शराब की बोतल बरामद की है।

पकड़ाए आरोपितों से पुलिस व एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे है। पूछताछ में पता चला है की जब्त ट्रक डीटीओ में मोहम्मद तौशीर के नाम पर रजिस्टर्ड है। बताया गया की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पटना क्षेत्रीय इकाई की टीम को सूचना मिली थी की गांजा की बड़ी खेप को तस्कर अन्य राज्यों में खपाने की फिराक में है। इसके आधार पर एनसीबी ने सदर पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर यह करवाई की।

टीम की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह खेप त्रिपुरा से मंगवाई गई थी। जिसको अन्य राज्यो में खपानी थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ाए गांजा की कीमत लगभग 40 लाख रूपये बताई गई है। पुलिस दोनो तस्करो के अपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है। थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की दोनो तस्करों से पूछताछ करने पर बेलसर के एक बड़ा धंधाबाज पप्पू यादव का नाम सामने आया है। दोनो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कवायद की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो एफआईआर होगी। दोनो तस्करो को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर ट्रक 407 पर लोड सवा दो क्विंटल गांजा जप्त किया।  youtube

सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर ट्रक 407 पर लोड सवा दो क्विंटल गांजा facebook

सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर ट्रक 407 पर लोड सवा दो क्विंटल गांजा जप्त किया instagram`

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें