MNV News

Latest Breaking News

होमगार्ड में असफल हुए अभ्यर्थियों ने समाहरणालय परिसर के पास घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा एसडीओ धनंजय कुमार ने डांट फटकार लगाकर प्रदर्शनकारियों को किया समाहरणालय परिसर से बाहर

भागलपुर,होमगार्ड में असफल हुए अभ्यर्थीयों ने समाहरणालय गेट के पास घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा किया के सभी पदाधिकारियों को आने और जाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी तभी कुछ देर बाद एसडीओ धनंजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को डांट डपट करते हुए समाहरणालय मुख्य दार को खाली करवाया,

समाहरणालय का गेट जाम कर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारियों ने कहा हमारी फाइल है अभी तक क्यों पेंडिंग है हमे जल्द से जल्द न्याय चाहिए। इन लोगों की मांग है कि होमगार्ड की बहाली में कई फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए थे।

जिन्हें उत्तीर्ण होने के बाद भी हटा दिया गया था। जिसके बाद सीट खाली हुई है और यह लोग मांग कर रहे हैं कि इन्हें खाली जगहों पर बहाल किया जाए। इसको लेकर पिछले कई दिनों से यह लोग समाहरणालय का चक्कर काट रहे थे।

वहीं आज जिलाधिकारी से मिलने के बाद यह लोग धरना पर बैठ गए। जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी और काफी संख्या में पुलिस बल के द्वारा इन्हें यहां से हटा दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी का कहना है कि विभाग के तरफ से जो गाइडलाइन है उनके अनुसार कार्य किया गया है। इन लोगों को कोई बहला-फुसलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बाइट -पूजा, होमगार्ड की असफल अभ्यर्थी

बाईट:-धनंजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

होमगार्ड में असफल हुए अभ्यर्थियों ने समाहरणालय परिसर के पास घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा youtube

होमगार्ड में असफल हुए अभ्यर्थियों ने समाहरणालय परिसर के पास घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा facebook

होमगार्ड में असफल हुए अभ्यर्थियों ने समाहरणालय परिसर के पास घंटों किया हाई वोल्टेज ड्रामा instagram

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें