MNV News

Latest Breaking News

मुजफ्फरपुर जिले मे दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया।

मुजफ्फरपुर जिले मे दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। मामला जिले के सकरा थाना अंतर्गत बरियारपुर ओपी के भंगहा गांव की है। जहा आपसी विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई।

मामला बिगड़ता देख पुलिस टीम पीछे हट गई। पुलिस ने इसकी सूचना थाना पर दी। वहां से अतिरिक्त फोर्स मौके पर पहुंची। जिसके बाद उपद्रवियों पर बल प्रयोग कर खदेड़ दिया गया। एक उपद्रवी को मौके से हिरासत में लिया गया है। मामले मे ASI रंजीत यादव ने बताया की एक महिला कमली देवी ने आवेदन दिया था। इसमे पड़ोस के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। गुरुवार सुबह सूचना मिली की महिला के साथ मारपीट की जा रही है। वे टीम लेकर मौके पर पहुंचे।

 

इसी दौरान आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। रोड़ेबाजी भी की गई। हालांकि अतिरिक्त टीम के पहुंचने पर स्थिति कंट्रोल में आ गई। उपद्रवियों की पहचान कर केस दर्ज करने की कवायद की जा रही है। बताया गया की गाव मे आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष मे मारपीट हो रही थी। इसमें एक पक्ष की महिला की जमकर पिटाई की गई। महिला ने मामले को लेकर थाने मे शिकायत दर्ज कराई गई थी। अगले दिन दोबारा मारपीट की गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसपर ही हमला किया गया। घटना मे महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल मे भेजा गया है। पुलिस छानबीन मे जुट गई है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

मुजफ्फरपुर जिले मे दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। youtube

मुजफ्फरपुर जिले मे दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया instagram

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें