MNV News

Latest Breaking News

पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग में निर्मली बाजार के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गई।

पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग में निर्मली बाजार के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमे एक 50 वर्षीय व्यक्ति जख़्मी हो गया। वही एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है। मृतक 55 वर्षीय काशिम पिता मो मकसूद घर दीनापट्टी पंचायत के सखुआ गाँव वार्ड 01 का रहने वाला था।

वही उनके साथ बाईक पर सवार 50 वर्षीय मो शमीद पिता याक़ूफ दीनापट्टी पंचायत के सखुआ गाँव वार्ड 01 के रहने वाले है। दोनों रिश्ते मे समधी है। दोनों अपने गाँव सखुआ वार्ड 01 से सुपौल के जोलहानियाँ गाँव जा रहे थे की अचानक सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग मे निर्मली बाजार के समीप दो मोटरसाइकिल आमने सामने टक्कर हो गयी। वही दोनों को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले कर पहुंचा।

जँहा जख़्मी 55 वर्षीय मो क़ासिम पिता मो मकसूद घर दीनापट्टी सखुआ गाँव के वार्ड 01 के रहने वाले को सदर अस्पताल मे तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके समधी 50 वर्षीय मो शमीद पिता मो याक़ूफ घर दिनापट्टी पंचायत सखुआ गाँव वार्ड 01 के रहने वाले का सदर अस्पताल मे प्राथमिक इलाज किया गया। मगर उनकी गंभीर स्थिति रहने के वजह से सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा DMCH रेफर कर दिया है। इधर पिपरा थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर जांच में जुट गया है

वहीँ पिपरा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर बाल्मीकि प्रसाद ने बताया कि 2 बाइक में निर्मली बाजार के समीप टक्कर हो गई थी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि 55 वर्षीय मो क़ासिम अपने घर से यह कह कर निकले थे की वो अपने रिश्ते मे लगने वाले साडू के घर जा रहे हैं। लेकिन उनकी मौत की खबर के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया है । मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें

पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग में निर्मली बाजार के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गई। YOUTUBE

पिपरा थाना क्षेत्र के सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग में निर्मली बाजार के समीप दो मोटरसाइकिल में आमने सामने की टक्कर हो गई। facebook

 

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें