MNV News

Latest Breaking News

जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित भैरव स्थान मंदिर गेट के सामने देर रात मिट्टी लोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बभनगामा गांव निवासी अबोध साह की दर्दनाक मौत हो गई।

जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित भैरव स्थान मंदिर गेट के सामने देर रात मिट्टी लोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बभनगामा गांव निवासी अबोध साह की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, दूसरा गंभीर घायल हो गया। घटना को लेकर मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर लोहिया चौक को जाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर टायर जलाकर आगजनी शुरू कर दी।

फिर, जमकर हंगामा करने लगे। वही, हंगामा की सूचना पर पहुंची औराई पुलिस ने आक्रोशितो को किसी तरह समझाकर मामले को शांत कराया। तब जाकर सड़क जाम को मुक्त कराया गया। बताया गया की देर रात अबोध शाह घर लौट रहे थे।

इस दौरान डंपर ने उन्हे रौंद दिया। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया है। मौके पर पहुंची औराई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक औराई बाजार पर दर्जी का काम करता था।

रुन्नीसैदपुर की ओर से लौटकर बभनगावां आ रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया।मृतक की पत्नी बबीता देवी, मां बिपती देवी, पिता गोविंद शाह का रो-रोकर बुरा हाल था। लोगों ने बताया कि मृतक काफी गरीब परिवार का था। घर की जमीन के अलावा उसके पास कुछ नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध खनन में लगी गाड़ियों काफी तेज गति से चलती हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित भैरव स्थान मंदिर गेट के सामने देर रात मिट्टी लोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बभनगामा गांव निवासी अबोध साह की दर्दनाक मौत हो गई।youyube

जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित भैरव स्थान मंदिर गेट के सामने देर रात मिट्टी लोड डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बभनगामगांनिवासी अबोध साह की दर्दनाक मौत हो गई। facebook

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें