MNV News

Latest Breaking News

ऊंचे दामों में बेचे जा रहे हैं रासायनिक खाद, किसान हो रहे हैं परेशान !

ऊंचे दामों में बेचे जा रहे हैं रासायनिक खाद, किसान हो रहे हैं परेशान !

भौरौपुर बैसाढ ward no 3 ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों खाद व्यवसायियों द्वारा रासायनिक खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दामों में बेचे जाने से किसान परेशान हैं. प्रशासनिक स्तर से इस पर रोक नहीं लगायी जा रही है.

जानकारी के मुताबिक यूरिया 266 की जगह 520 रुपये, डीएपी, पीपीएल 1250 की जगह 1600 रुपये, पोटाश 1400 की जगह 2000 रुपये, पायोनियर मकई बीज 2000 की जगह 2600 रुपये में प्रसासन से बचने के लिए खादों को रात के समय ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा !

ज्ञात हो कि गेहूं व मकई की फसल के लिए रासायनिक खादों में यूरिया महत्वपूर्ण है, जिसे खाद व्यवसायी मनमाने दामों में किसानों को बेच रहे हैं. मामले में भौरौपुर बैसाढ में रह रहे ग्रामीणों का कहना है जिस प्रकार खाद को मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है,

ऐसा लगता है कि किसान अब खेती करना छोड़ देंगे.

जबकि भौरौपुर बैसाढ ward no 3 के किसान अरबींद कुमार यादव ने कहा कि छोटे किसानों के सामने यह एक बड़ी समस्या है.अरबींद कुमार यादव का कहना है कि इस दिशा में जिला व प्रखंड कृषि पदाधिकारी को ध्यान देना चाहिए जो नहीं हो रहा है.जिस प्रकार खाद व्यवसायियों द्वारा खाद को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, ऐसे में हम छोटे वर्ग के किसान के लिए खेती करना एक समस्या बनती जा रही है.

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

ऊंचे दामों में बेचे जा रहे हैं रासायनिक खाद, किसान हो रहे हैं परेशान ! youtube

ऊंचे दामों में बेचे जा रहे हैं रासायनिक खाद, किसान हो रहे हैं परेशान ! facebook

 

 

 

 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें