MNV News

Latest Breaking News

2 पंचायत के किसानों को नहीं मिला बिजली कनेक्शन

बारसोई। प्रखंड के 2 पंचायत के किसानों ने अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि एग्रीकल्चर विद्युत कनेक्शन बिजली विभाग के पदाधिकारी द्वारा नहीं दिए जा रहे हैं इतना ही नहीं आवेदन के 2 वर्ष हो चुके हैं वही किसान का नेतृत्व जदयू के रोशन अग्रवाल कर रहे थे

वही इस संबंध में रोशन अग्रवाल ने कहा कि बिजली चांदपारा एवं कमरोल पंचायत के दर्जनों किसान एग्रीकल्चर कनेक्शन के लिए आवेदन 2 वर्ष पहले दिए थे लेकिन आज तक उन किसानों को कनेक्शन नहीं मिला जो सही नहीं है

तथा बिजली विभाग के लापरवाह पदाधिकारी सरकार को बदनाम करना चाहता है इस मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडे को अवगत कराए गए तथा किसानों की समस्या विस्तृत रूप से बताया गया श्री अग्रवाल ने कहा कि किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं मिले यह दुख की बात है किसान ही देश का धरोहर है किसानों के मेहनत से हम लोगों को अनाज मिलता है

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें