MNV News

Latest Breaking News

रजौन के रहने वाले युवक कई दिनों से था लापता, सबौर थाना क्षेत्र के गंगा नदी में बरामद हुआ युवक का शव

एंकर- भागलपुर, बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के धर्मायचक झिटका गांव के रहने वाले मिथिलेश कापरी का 17 वर्षीय पुत्र गुरुदेव कुमार यादव 1 नवंबर से ही घर से लापता हो गया था।

जिसका शव भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र से गंगा नदी से बरामद किया गया है। मृतक के पिता का कहना है कि मृतक युवक अपनी चाची बेबी देवी के साथ घर से निकला था और फिर वापस लौट कर नहीं आया।

काफी खोजबीन की जाने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो बेबी देवी के खिलाफ रजौन थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वही आज सुबह शव मिलने की सूचना के बाद परिजन सबौर पहुंचे जहां उन्होंने शव की पहचान की।

वही पिता का कहना है कि बेबी देवी बहला-फुसलाकर युवक के साथ गलत संबंध बनाई हुई थी। जिसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। वही उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला ने युवक को कुछ खिला पिला दिया था।

जिसके कारण से वह उसकी बात सुनता था। वही आरोपी बेबी देवी के पति का कहना है कि वह दिल्ली में काम करता है और कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। घर में और पत्नी के द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गई थी।

लेकिन वह किस कारण से आत्महत्या करने जा रही थी यह नहीं बताया था। वही वह घटना को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है। उसका कहना है कि वह आज ही आया है और उसे ज्यादा कुछ मालूम नहीं है। वही मामले को लेकर रजौन पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

रजौन के रहने वाले युवक कई दिनों से था लापता, सबौर थाना क्षेत्र के गंगा नदी में बरामद हुआ युवक का शव facebook

रजौन के रहने वाले युवक कई दिनों से था लापता, सबौर थाना क्षेत्र के गंगा नदी में बरामद हुआ युवक का शव youtube

 

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें