MNV News

Latest Breaking News

भागलपुर में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, बैग में रखे पैसा लेकर हुए फरार

एंकर- भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर बाइक सवार दो अपराधियों ने बीएन कॉलेज के समीप साइकिल सवार एक प्राइवेट एजेंट को पैर में गोली मारकर जख्मी कर दिया l।

घटना ललमठिया थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज समीप का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ललमठिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

जहां पर घायल का इलाज चल रहा है। सूत्रों से खबर यह भी मिल रही है कि बाइक सवार युवक एक प्राइवेट कंपनी में एजेंट का काम करता है। पहले अपराधियों ने उनके साथ गाली गलौज किया फिर बैग में रखे पैसे को छीनने का प्रयास किया इसका विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी।

मायागंज अस्पताल में भर्ती घायल ने कुछ भी बताने से परहेज कर रहा है पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज निकाल दी गई है। जिसमें देखा जा रहा है कि घायल के साथ एक और साइकिल सवार युवक जा रहा था लेकिन घटना के बाद वह फरार है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

भागलपुर में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, बैग में रखे पैसा लेकर हुए फरार youtube

भागलपुर में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, बैग में रखे पैसा लेकर हुए फरार facebook

 

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें