MNV News

Latest Breaking News

बिहपुर,सोनवर्षा गांव में एक महादलित परिवार खून से मिला लथपथ,दरवाजा खुलते ही पूरा परिवार मिला अचेत,एक व्यक्ति की हुई मौत

बिहपुर,सोनवर्षा गांव में एक महादलित परिवार खून से मिला लथपथ,दरवाजा खुलते ही पूरा परिवार मिला अचेत,एक व्यक्ति की हुई मौत

एंकर- भागलपुर नवगछिया के पुलिस जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा गांव में एक महादलित परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल मिले हैं।

इनमें एक व्यक्ति को मृत पाया गया है,जबकि अन्य चार लोगों की हालत नाजुक है।जख्मी में दो मासूम व एक महिला भी शामिल हैं। खून से लथपथ पूरा परिवार
सोनवर्षा वार्ड नंबर 15 के हरिजन टोला की ये घटना है. बताया जा रहा है कि जिस परिवार के साथ ये घटना घटी है उसके घर का दरवाजा सुबह बहुत देर तक नहीं खुला।

जिसके बाद रमेश कुमार ने घर का दरवाजा खुलवाया तो सभी दंग रह गये।अंदर खून से लथपथ पूरा परिवार पड़ा था,जिसमें एक मृत व अन्य सभी बेहोश थे।इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गयी जिसको लेकर
बिहपुर पुलिस जांच में जुटी
उधर सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।इस पूरी घटना के पड़ताल में पुलिस जुट गयी है. घटना को लेकर अभी कुछ भी बात सामने नहीं आ सकी है।घटना की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये।वहीं कमरे के अंदर का दृश्य देखकर ऐसा लग रहा है कि बदमाशों ने रात में आराम से इस घटना को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट-विभूति सिंह,भागलपुर

Video को देखने के लिए नीचे के link पर क्लिक करें-

बिहपुर,सोनवर्षा गांव में एक महादलित परिवार खून से मिला लथपथ,दरवाजा खुलते ही पूरा परिवार मिला अचेत,एक व्यक्ति की हुई मौत facebook
बिहपुर,सोनवर्षा गांव में एक महादलित परिवार खून से मिला लथपथ,दरवाजा खुलते ही पूरा परिवार मिला अचेत,एक व्यक्ति की हुई मौत youtube

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें