MNV News

Latest Breaking News

केरल में कुलपतियों के इस्तीफा विवाद पर राज्यपाल का पलटवार, बोले- मुख्यमंत्री विजयन साबित करें आरोप

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह इसका एक भी उदाहरण दिखा देंगे तो वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

तिरुवनंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गुरुवार को राज्य के विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर पलटवार किया है। खान ने कहा कि अगर वह इसका एक भी उदाहरण दिखा देंगे तो वह अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।

वहीं खान ने मुख्यमंत्री को खुले तौर पर चुनौती देते हुए पूछा कि क्या वह अपने आरोपों को साबित करने में असफल होने पर इस्तीफा दे पाएंगे?

 

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें