MNV News

Latest Breaking News

Money Laundering Case: मुंबई की PMLA कोर्ट ने संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ाई

शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत बुधवार को 14 दिन के लिए और बढ़ा दी गई। मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने यह आदेश दिया है। संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई, आनलाइन डेस्क। मुंबई की विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत ने शिवसेना (उद्धव- बालासाहेब ठाकरे) नेता और सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी है। इससे पहले, 21 अक्टूबर को उनकी जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी थी। उस समय भी संजय राउत की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई थी। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय राउत को गिरफ्तार किया है।

 

संजय राउत को जुलाई में किया गया गिरफ्तार

संजय राउत को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित भूमिका के लिए जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पीएमएलए अदालत से जमानत मांगी थी, जिसका अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने विरोध किया था। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी के पास 2011 से रिकॉर्ड मौजूद हैं, जो यह बताते हैं कि संजय राउत पात्रा चॉल प्रोजेक्ट में शामिल थे।

जीएसीपीएल को किरायेदारों के लिए 672 फ्लैट बनाने और म्हाडा को कुछ फ्लैट देने थे। हालांकि, पिछले 14 वर्षों में एक भी किरायेदार को फ्लैट नहीं दिया गया। ईडी ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने पात्रा चॉल का पुनर्विकास ही नहीं किया, बल्कि बिल्डरों को 1,034 करोड़ रुपये में भूमि पार्सल और फ्लोर स्पेस इंडेक्स बेच दिया था।

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें