MNV News

Latest Breaking News

नीतीश के खास मंत्री ने की ब्राह्मणों की तारीफ, जदयू एमपी ने कहा श्रेष्‍ठ; संस्‍कृति व संस्‍कृत को बचाना जरूरी

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में ब्राह्मणों के कार्यक्रम में शामिल हुए तीन बड़े नेता। बिहार सरकार के मंत्री ने कहा- भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के संरक्षक हैं ब्राह्मण। सिलाव में ब्राह्मण सेवा संघ की चतुर्थ आम सभा का आयोजन।

बिहारशरीफ, जागरण टीम। Bihar News: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को हुए एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की जमकर तारीफ की। इस कार्यक्रम में जदयू नेता और नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के साथ ही राजगीर के विधायक कौशल किशोर भी कार्यक्रम में शामिल थे। कौशल किशोर भी जदयू से ही संबंधित हैं

भारतीय संस्‍कृति के लिए पहल करें ब्राह्मण

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ब्राह्मण समाज शुरू से समाज को दिशा और मार्गदर्शन देता रहा है। अब ब्राह्मण समाज को समाज में भारतीय संस्कृति को संरक्षित रखने के लिए चेतना जागृत करने की पहल करनी चाहिए। आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर प्रेरित हो रही है।

ब्राह्मण सेवा संघ के वार्षिकोत्‍सव में हुए शामिल

क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण सेवा संघ का चतुर्थ वार्षिकोत्सव गुरुवार को सिलाव प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व राजगीर के विधायक कौशल किशोर ने किया। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार भी शामिल हुए। वार्षिकोत्सव में नवादा, नालंदा, गया, जहानाबाद व पटना की भागीदारी रही।

नालंदा सांसद ने ब्राह्मणों को कहा श्रेष्‍ठ

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं। संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। यह विलुप्त नहीं हो सकती। सांसद ने क्रौंचद्विपीय ब्राह्मण संघ के भवन निर्माण की मांग पर कहा कि संघ जमीन उपलब्ध कराए, उस पर सांसद निधि से भव्य भवन बनवा देंगे।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें