MNV News

Latest Breaking News

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर भाजपा-AAP कार्यकर्ताओं का हंगामा, लगाए एक-दूसरे के खिलाफ नारे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi chief Minister Arvind Kejriwal) बृहस्पतिवार दोपहर से पहले गाजीपुर लैंडफिल साइट पर दौरे पर आएंगे। उन्होंने लोगों को भी यहां पर आकर दुर्दशा देखने के लिए कहा है

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को दिल्ली नगर निगम की गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा करेंगे। वहीं, उनके आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जहां गाजीपुर लैंड फिल साइट के पास पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता  ‘अरविंद केजरीवाल वापस जाओ’ के नारे लगा रहे हैं, वहीं अब AAP कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहुंचने की जानकारी खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा के एक नेता से मैंने पूछा कि 15 साल में नगर निगम में क्या काम किया। शर्माते हुए उसने दो काम बताए, पहला तीन बड़े बड़े कूड़े के पहाड़ बनाए है और दूसरा पूरी दिल्ली को कूड़ा कूड़ा कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि बृहस्पतिवार सुबह इनका गाज़ीपुर वाला कूड़े का पहाड़ देखने जाऊंगा, आप भी आइएगा।

भाजपा जो चाहे कर ले, जनता AAP को ही जिताएगी

अरविंद केजरीवाल इससे पहले पत्रकार वार्ता में एमसीडी चुनाव को लेकर मीडिया के पूछे सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने बुधवार काे कहा है कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं। इन लोगों ने चुनाव टालने के बहुत प्रयास किए। गलत तरीके से परिसीमन किया। ये चाहे जो कर लें, लेकिन दिल्ली की जनता इन्हें नकारने वाली है। ये लोग कई तरह के प्रयास करेंगे।

 

जनता की इच्छा को दबा नहीं सकते

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आसुरी शक्तियां हमेशा सच और ईमानदारी को दबाने की कोशिश करती हैं। ये सब आसुरी शक्तियां हैं, जो हमारे खिलाफ एकजुट हो गई हैं, लेकिन ये जनता को दबा नहीं सकतीं। दिल्लीवासियों ने देखा कि आप की सरकार को स्कूल-अस्पताल की जिम्मेदारी मिली, तो उन्हें अच्छा कर दिया। अब लोग कह रहे हैं कि हम दिल्ली की सफाई की जिम्मेदारी भी आप को देंगे। जनता मन बना चुकी है। ये जनता की इच्छा को नहीं दबा सकते।

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें