MNV News

Latest Breaking News

मिस्त्री के निशाने पर थरूर, कहा- टीम व मीडिया के लिए हैं अलग-अलग चेहरे

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाने पर आज मधुसूदन मिस्त्री ने शशि थरूर पर हमला बोला है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि टीम और मीडिया के लिए थरूर की टीम के अलग-अलग चेहरे हैं।

 कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री (Madhusudan Mistry) ने गुरुवार को शशि थरूर को आड़े हाथों लिया। मिस्त्री ने आरोप लगाया कि थरूर की टीम के दो चेहरे हैं, एक पार्टी के लिए और दूसरा मीडिया के लिए। दरअसल थरूर ने पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव में अनियमितताओं का आरोप लगाया था।

थरूर को मिस्त्री का जवाब, सामने आए दो चेहरे

पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे उम्मीदवार थे। बुधवार को चुनाव का नतीजा घोषित हुआ जिसके बाद थरूर की टीम ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। इसी के जवाब में आज मिस्त्री ने पत्र लिखकर आरोप लगाया कि थरूर की टीम के दो चेहरे सामने आए हैं, जो तिल का ताड़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

सलमान सोज को मिस्त्री का जवाब

थरूर के मुख्य चुनाव एजेंट सलमान सोज को मिस्त्री ने जवाबी पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, ‘आपकी एक-एक शिकायत पर हमने संतोषजनक जवाब दिया। इसपर सहमति और संतोष जाहिर करने के बाद भी हमें बताने के बजाय मीडिया के सामने भी ये बातें कहीं। यह तिल का ताड़ बनाने जैसा प्रयास है। पूरी प्रक्रिया आपकी उम्मीदवारी के प्रति निष्पक्ष नहीं थी।’

मिस्त्री ने दुख किया जाहिर

मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, ‘मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आपने अपना दो चेहरा पेश किया। एक तो यह कहा कि हमारे जवाब से संतुष्ट हैं। दूसरी ओर मीडिया में जाकर हमपर आरोप लगा रहे हैं।’

बता दें कि मिस्त्री ने सोज द्वारा लिखे गए पत्र का बिंदुवार जवाब दिया है। थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य निर्वाचन प्राधिकारी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान अनियमितताओं का मसला उठाया। साथ ही यह भी मांग रखी कि राज्य में डाले गए सभी मतों को अमान्य करार दिया जाए। पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव के संचालन में थरूर की प्रचार टीम की ओर से गंभीर समस्या के मसलों का जिक्र किया गया था।

 

 

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें