MNV News

Latest Breaking News

नम्रता मल्ला ने नए तेलुगु गाने में दिखाया डांस का जलवा, बढ़ गई फैंस के दिलों की धड़कनें नम्रता मल्ला का डांस हर किसी को पसंद आता है. उनकी स्टाइल बाकी एक्ट्रेस की डांस स्टाइल से बिलकुल अलग है. क्योंकि एक्ट्रेस के साथ साथ वो एक बेहतरीन डांसर भी हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला साउथ इंडियन फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा रही हैं. कन्नड़ फिल्म के बाद अब उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. हाल ही में उनका तेलुगु गाना ‘शशिकला’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. उन्होंने इस गाने की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं. उनके इस नए गाने में  के साथ अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं. आपको बता दें, नम्रता की तेलुगु फिल्म जल्द ही रिलीज होगी.

शानदार हैं नम्रता का स्टाइल

नम्रता ने शेयर किए हुए इस वीडियो में हम उन्हें बैकग्राउंड डांसर्स के बीच डांस करता हुआ देख सकते हैं. उन्होंने ब्लैक रंग की डीप नैक चोली पहनी हुई है, इस चोली को गोल्डन स्ट्रिप्स की बॉर्डर हैं. इस चोली के साथ नम्रता ने एक बोल्ड घागरा पहना है. इस घागरे को बड़ा सा थाई हाई स्लिट भी किया हुआ है. नम्रता ने अपने बालों को कर्ल किया हुआ है और कंगन और झूमके के साथ उन्होंने इस लुक को और खास बना दिया है. इस ड्रेस के साथ नम्रता ने फ्लैट जूते पहने हुए हैं, जो उनके इस लुक को पूरा करते हैं. नम्रता के मेकअप की बात करो तो इस वीडियो में उन्होंने मिनिमम मेकअप किया है.

फैंस को पसंद आया नम्रता का डांस

नम्रता के इस वीडियो को अब तक 3550 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. फायर और हार्ट इमोजी के साथ उनका इनबॉक्स भरा हुआ है. एक यूजर ने नम्रता की तारीफ करते हुए लिखा है कि नम्रता जी आप बिल्कुल एक हीरे की तरह हो. आप डांसिंग में हीरा हो. आपने दक्षिण भारत के इस फिल्क स्टाइल डांस को खूबसूरती से किया है. नम्रता सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. हर दिन इंस्टा स्टोरी और सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए नम्रता फैंस के साथ कनेक्ट करने की कोशिश करती हैं.

डांसर के साथ साथ कोरियोग्राफर भी हैं नम्रता

अपने डांस से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाली एक टैलंटेड कोरियोग्राफर भी हैं. कई बार अपने डांस और डांस स्टेप ये भोजपुरी एक्ट्रेस खुद ही कोरियोग्राफर करती हैं. इसलिए उनके इंस्टाग्राम रील पर हम हर वीडियो में अलग और यूनिक डांस स्टेप्स देख सकते हैं.

 

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें