MNV News

Latest Breaking News

बंगाल STF को मिली बड़ी सफलता, 4 करोड़ की हेरोइन के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार बंगाल एसटीएफ को सोमवार को बड़ी सफलता मिली. एसटीएफ के अधिकारियों ने बर्धमान जिले से 4 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ टीम ने पूर्व बर्धमान जिला पुलिस के साथ मिलकर करीब चार करोड रुपये की हेरोइन के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसटीएफ के डीआईजी दीप नारायण गोस्वामी ने सोमवार को बताया कि रविवार को कुख्यात ड्रग डीलर बादशाह मल्लिक को पूर्व बर्धमान जिले के कटवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस के साथ मिलकर उसकी गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से दो किलो ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद किया गया था जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद रात के समय जब उससे गहन पूछताछ हुई तो कटवा थाना क्षेत्र के ही होटल न्यू सोनार तरी में छिपे मणिपुर के सिक्किम निवासी चार अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिली.

एसटीएफ ने छापेमारी कर कैश के साथ तस्करों को दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन्हें तुरंत छापेमारी कर धर दबोचा गया. इनकी पहचान इंफाल के लिलॉन्ग बाजार के रहने वाले नसीब अली, यही के सेकमई थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय मीति, इसी थाना क्षेत्र के पूर्णेन्दु कुमार और येंगखोम प्रेमचंद्र सिंह के तौर पर हुई है. इनकी तलाशी के दौरान इनके पास से 13 लाख 95 हजार रुपये नकदी भी बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही एक एसयूवी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है. इनके मोबाइल फोन को भी पुलिस ने जब्त किया है. इनसे पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है. इसके साथ ही सभी जानकारी ली जा रही है कि हेरोइन को कहां से लाए थे और कहां-कहां तस्करी करते थे.

एसटीएफ ने ड्रग सरगना बादशाह मल्लिक को किया था गिरफ्तार

बता दें कि 16 अक्टूबर को ड्रग सरगना बादशाह मल्लिक को 2 किलो ब्राउन शुगर के साथ कटवा से गिरफ्तार किया गया था. फिर आज 4 और लोग एसटीएफ के जाल में फंसे. आज उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए चारों के पास से मोबाइल फोन, 13 लाख रुपये से अधिक और एक एसयूवी कार बरामद की गई है.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार तस्करों से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ड्रग्स के नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले भी कोलकाता एसटीएफ ने कोलकाता से अफीम की तस्करी का फंडाफोड़ किया था और जामताड़ा में अवैध रूप से चल रही गन फैक्ट्री को पकड़ा था.

 

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें