MNV News

Latest Breaking News

15 नवंबर तक बीसीसीआई को सौंपनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची, दिसंबर के इस हफ्ते हो सकती है नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) से पहले मिनी-नीलामी के लिए

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

15 नवंबर तक बीसीसीआई को सौंपनी होगी रिटेन खिलाड़ियों की सूची, दिसंबर के इस हफ्ते हो सकती है नीलामी इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) से पहले मिनी-नीलामी के लिए 10 फ्रेंचाइजियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को

15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी। हालांकि, नीलामी की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने इसकी जानकारी दी है। पिछले साल दो नई फ्रेंचाइजी जुड़ने के बाद टीमें मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थीं, लेकिन मिनी ऑक्शन में ऐसी कोई सीमा नहीं है। पिछली नीलामी में बचे हुए पैसे के अलावा प्रत्येक टीम के पास खर्च करने के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये होंगे। कुल पर्स 95 करोड़ का होगा। पंजाब किंग्स (PBKS) के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा बचा है। पिछले साल की नीलामी के बाद 3.45 करोड़ रुपये बचे थे, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पूरी रकम खत्म कर दी।चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पास 2.95 करोड़ शेष थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) (1.55 करोड़), राजस्थान रॉयल्स (RR) (0.95 करोड़) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) (0.45 करोड़) थे। गत चैंपियन गुजरात टाइटंस (GT) के पास 0.15 करोड़ रुपये बचे थे। जबकि तीन टीमें – मुंबई इंडियंस (MI), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास 0.10 करोड़ रुपये थे।फ्रेंचाइजियों के पास कम रकम होने के बावजूद, मिनी-ऑक्शन में खिलाड़ी काफी महंगे बिके हैं। 2021 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। रॉयल्स ने उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा था। साल 2015 में भारत के ऑलराउंडर युवराज सिंह के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था। पैट कमिंस को 2020 में नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोडा था, जबकि बेन स्टोक्स को 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने 14.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोडा था था। इस बार की नीलामी में स्टोक्स, सैम कुरेन और ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरून ग्रीन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहे तो काफी महंगे बिक सकते हैं।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें