MNV News

Latest Breaking News

Flood in Eastern UP: उफनाई घाघरा में टूटा बांध, मऊ के कई गांवों में घुसा पानी

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के कई इलाकों में इस समय बाढ़ से बुरा हाल है। आजमगढ़ के हला में बांध टूट जाने से बुरी हालत हो गई है। सीमावर्ती मऊ जिले के गांवों में भी तेजी से पानी घुस रहा है।

पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में बाढ़ ने विकराल रूप अख्तिायार कर लिया है। यूपी के आजमगढ़ में उफनाई घाघरा के चलते महला में बांध टूट जाने से बुरी हालत हो गई है। सीमावर्ती मऊ के गांवों में भी तेजी से पानी घुसने लगा है। इलाहाबाद-गोरखपुर मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

सूचना मिलते ही डीएम अरूण कुमार मौके पर पहुंचे। वे आला अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालात का जायजा ले रहे हैं। बांध टूटने की वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि
घाघरा नदी, खतरा बिन्दु 69.90 मीटर से 71.50 मुझे टर पर पहुंच गई है। क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में पानी तेजी से घुस रहा है।

घाघरा के जलस्‍तर ने तोड़ा 24 साल का रिकार्ड
घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर ने 24 साल का पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है। बदरहुआ रेगुलेटर पर 1998 में नदी का जलस्तर 72.98 मीटर सर्वाधिक था। गुरुवार को 73.30 मीटर पर नदी बह रही थी। महुला के छितैनी के पास नदी का पानी बांध पर ओवरफ्लो होने लगा। जिसे बांधनें में लोग जुटे रहे।

VIDEO को देखने के लिए निचे के link पर क्लिक करें –

UP: उफनाई घाघरा में टूटा बांध, मऊ के कई गांवों में घुसा पानी Instagram link

UP: उफनाई घाघरा में टूटा बांध, मऊ के कई गांवों में घुसा पानी facebock link

UP: उफनाई घाघरा में टूटा बांध, मऊ के कई गांवों में घुसा पानी youtube link

UP: उफनाई घाघरा में टूटा बांध, मऊ के कई गांवों में घुसा पानी twitter link

क्षेत्र में कई स्थानो पर बांध में रिसाव शुरू हो गया। करीब 70 गांव की बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। क्षेत्र के लोगों के आवगमन के लिए 460 नावें लगाई हैं। घर छोड़ कर लोग सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं। घाघरा नदी के जलस्तर रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। जिससे देवारा क्षेत्र के लोगों की मुश्किले बढ़ रही है। पानी से घिरे गांव के लोग अपने समानो को समेट कर सुरक्षित स्थानो पर जा रहे है। गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए है। 70 गांव की करीब 65 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।

बांध में जगह-जगह से हो रहा था रिसाव

महुला गढ़वल बांध में महुला से हैदराबाद तक बंधे में जगह जगह रिसाव हो रहा था। अजमतगढ़ विकासखंड के महुला ग्राम पंचायत के छितौनी गांव के पास बंधे में रिसाव के साथ ही पानी ओवरफ्लो भी हो रहा है। टेकनपुर में भी बंधे से रिसाव हो रहा है। हरैया विकासखंड के सहनुपुर, सहबदिया, परसिया गांगेपुर, हाजीपुर, सौनौरा, हैदराबाद तक बंधे में रिसाव हो रहा है। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार ने बताया कि रिसाव वाले स्थानो पर मरम्मत कराया जा रहा है। खतरे की कोई बात नहीं है। बंधा सुरक्षित है।

 

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM सुनें