MNV News

Latest Breaking News

विदिशा में पुलिस की वर्दी पर फिर लगा दाग, शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, एसपी ने किया ससपेंड

यह मामला विदिशा के त्यौंदा का बताया जा रहा है जहां एक नाबालिग छात्रा ने पुलिसकर्मी पर मारपीट और दुराचार करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना टीआई योगेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

विदिशा में पुलिस की वर्दी पर फिर लगा दाग, शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, एसपी ने किया ससपेंड
मध्य प्रदेश के विदिशा में लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी पर एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट और दुराचार करने का आरोप लगा है। मानवता को शर्मसार करने वाला ताजा मामला विदिशा के तयौंदा से सामने आया है। जिसने एक बार फिर महिलाओं कि सुरक्षा पर कई सवाल खड़े किए है

यह मामला विदिशा के त्यौंदा का बताया जा रहा है जहां एक नाबालिग छात्रा ने पुलिसकर्मी पर मारपीट और दुराचार करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सिविल लाइन थाना ने नाबालिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। त्यौंदा क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी जिसके साथ जबरदस्त मारपीट की गई। जिससे निशान उसके चहरे पर साफ दिखाई पड़ रहे हैं।

त्यौंदा थाना क्षेत्र की एक नाबालिक किशोरी ने विदिशा में सिविल थाने के एक आरक्षक गोविंद गौड की शिकायत लेकर आई थी। किशोरी का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उसे एसपी ऑफिस जाने से रोका और विदिशा से आगे एक ढाबे पर ले जाकर उसके साथ मारपीट की। वहां मौजूद दो युवकों ने मारपीट को रोका और किशोरी को सुरक्षित लेकर आए।

नाबालिग किशोरी को अपनी मोटर बाइक पर लाने वाले व्यक्ति का भी कहना है कि उसके साथ मारपीट और अन्य घटना हुई है। उसका कहना है इस पुलिसकर्मी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा टीआई सिविल योगेंद्र सिंह दांगी ने भी मामला दर्ज करने की बात कही है।

बताया जा रहा है कि किशोरी के चेहरे और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान स्पष्ट देखे जा सकते हैं। बाद में सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत की। सिविल लाइन थाना टीआई योगेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए किशोरी की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। वहीं एसपी शुक्ला द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और आगे की कार्रवाई जारी है।

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें