MNV News

Latest Breaking News

बेतिया के कई गावों में बढ़ा बाढ़ का खतरा गंडक बराज से छोड़ा गया 1.61 लाख क्यूसेक पानी, बेतिया के

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

गंडक बराज से छोड़ा गया 1.61 लाख क्यूसेक पानी, बेतिया के कई गावों में बढ़ा बाढ़ का खतरा
गंडक बराज से छोड़ा गया 1.61 लाख क्यूसेक पानी, बेतिया के कई गावों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

नेपाल एवं सीमावर्ती गंडक नदी के जल अधिग्रहण क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही बारिश को लेकर तटबंध के निचले हिस्से में निवास करने वाले करीब तीन हजार परिवारों की बेचैनी बढ़ने लगी है। लोग डर के मारे अपनी जरूरत के सामानों को समेटना शुरू कर दिए हैं। वे अपने परिवार के साथ जरूरत के सभी समानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में लग गए हैं। इस बार के बरसात के मौसम में अच्छी बारिश नहीं होने से बाढ़ नहीं आई। जिसको लेकर दियारा के लोग बेफिक्र थे। इधर मौसम विभाग की चेतावनी व नेपाल में हो रहे लगातार बारिश तथा गंडक में छोड़े गए पानी का असर अब दिखने लगा है। लोग अब सुरक्षित स्थानों की खोज मे लग गए हैं। लोग घर छोड़कर निकटवर्ती तटबंध का सहारा लेने के लिए अपने सामानों को समेटना शुरू कर दिए हैं। इधर जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी करने के बाद लोगों की बेचैनी और बढ़ गई है। प्रखंड के दिराया क्षेत्र के भगवानपुर, बरियारपुर, छरकी, मंगलपुर ,दमका टोला के करीब तीन हजार परिवार के लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में लग गए हैं। आज भी गंडक बराज से एक लाख 61 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे पानी फैलना शुरू हो गया है। बाढ़ की स्थिति बनी हुई हैं। पानी निचले इलाकों में फैलने लगा है। लोगों में हाहाकार मच गया है। प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। वही लोग जिला प्रशासन से राहत की मांग कर रहे है।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें