MNV News

Latest Breaking News

आज है इन्डियन एयर फोर्स स्थापना दिवस, जानिए आज का महत्त्व

भारत को सुरक्षित और शक्तिशाली बनाने में इंडियन एयर फ़ोर्स की बहुत बड़ी भूमिका है। इसी को सम्मान देने और इंडियन एयर फ़ोर्स का स्थापना दिवस मनाने के लिए हर साल 8 अक्टूबर को ‘इंडियन एयर फ़ोर्स डे’ मनाया जाता है।
आज की खास बात यह है कि पहली बार किसी एयरबेस से बाहर चंड़ीगढ़ की सुप्रसिद्ध सुखना लेक के आसमान में वायुसेना की ताकत का नजारा सामने आएगा, जिसकी गड़गड़हाट चीन से लेकर पाकिस्तान तक की सीमाओं तक सुनाई पडे़गी। इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे।

भारतीय वायु सेना की स्थापना 1932 में हुई थी। उस वक्त देश में अंग्रेजों की हुकूमत थी। उस दौरान भारतीय वायु सेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि, जब देश आजाद हुआ तो रॉयल शब्द हटा दिया गया। जिसके बाद इसे भारतीय एयर फोर्स के नाम से जाना गया। इसलिए 8 अक्टूबर के दिन वायु सेना दिवस मनाया जाता है।
प्रचंड’ की ओर से भी फ्लाई पास्ट के दौरान तीन विमान संरचना में हवाई कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस, सुखोई, मिग-29, जगुआर, राफेल, आईएल-76, सी-130जे और हॉक भी फ्लाई पास्ट का हिस्सा होंगे।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें