MNV News

Latest Breaking News

बीएल इन्टर स्कूल मैदान पर नवीन, राजा बाबू पत्रकार मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लिग मैच

मुरलीगंज मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

12 रनो से सुपौल को हराकर टूर्नामेंट में जगह बनाया। मुरलीगंज के बीएल इन्टर स्कूल मैदान पर N T S C के तत्वाधान में नवीन, राजा बाबू पत्रकार मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। 

नवीन, राजा बाबू (पत्रकार) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच में मधेपुरा टीम ने सुपौल को हराकर टूर्नामेंट में जगह बनाया। शहर के बीएल इन्टर स्कूल मैदान पर न्यू टाॅउन स्पोट कल्ब के तत्वावधान में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट हो रहा है। सोमवार को दूसरा लीग मैच मधेपुरा बनाम सुपौल के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर सुपौल टीम के खिलाड़ियों ने मधेपुरा को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा की टीम के खिलाड़ियो ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन बनाया। जवाब में सुपौल टीम के खिलाड़ियो ने 20 वें ओवर में 175 रन पर आल आउट हो गयी। इस तरह से मधेपुरा ने 12 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली। दूसरा लीग मैच में मैन ऑफ द मैच मधेपुरा के खिलाड़ी सौरव कुमार रहे। वे बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बनाकर सुपौल के महत्वपूर्ण 5 विकेट झटके। इससे पूर्व लीग मैच का उद्घाटन समाजसेवी संजय भगत ने किया। मैच में एम्पायर नीरज कुमार बंटी और राहुल कुमार थे।  वरिष्ठ कॉमेंट्रीअजित कुमार और प्रद्युम्न कर रहे थे। स्कोरिंग लोकनाथ ने किया। खेल अंत में समाजसेवी संजय भगत के हाथो मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मौके पर न्यू टाउन स्पोर्ट्स क्लब के कार्यकर्ता व खेलप्रेमी मौजूद रहे। खिलाड़ियो से परिचित होते अतिथि और पुरस्कार प्रदान करते।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें