MNV News

Latest Breaking News

प्रेस क्लब में ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसियेशन का आठवां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया ।

मधेपुरा चीफ ब्यूरो मुकेश मनी

जिला मधेपुरा के प्रेस क्लब में ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसियेशन का आठवां स्थापना दिवस स्थानीय प्रेस क्लब में आईरा के जिलाईकाई के बैनर तले शनिवार को आयोजित की गई।आईरा के

स्थापना दिवस के इस मौके पर जीप अध्यक्ष मंजू देवी के द्वारा केक काटा गया।इस मौके पर उन्होंने आईरा के जिलाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह सहित सभी पत्रकारों को सम्बोधित भी किया।अपने संबोधन में उन्होंने सभी पत्रकारो को मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहने को कहा।उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है।उन्होंने सभी पत्रकारो को आईरा के द्वारा जारी किया गया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने पत्रकारों से संगठन की मजबूती और विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर भी ध्यान आकृष्ट कराया।वही विशिष्ट अतिथि सह आईरा के संरक्षक प्रदीप कुमार झा ने जिले के विभिन्न प्रखंडो से आये सभी पत्रकारो को संगठन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर वरीय संवाददाता डॉ सरोज कुमार, मनीष वत्स, जावेद अख्तर, शुभकरण कुमार, सुकेश राणा, अमित कुमार, संजीव कुमार, सुनीत साना, गरिमा उर्विशा, दिलखुश कुमार, मिथिलेश कुमार, चंचल कुमार, मुकेश मणि, संतोष कुमार, प्रणव कुमार वर्मा, विकाश कुमार, विजय कुमार, सद्दाम हुसैन, सबुल आलम, मो मोनाजिर, मो अमीर आजाद, बन्टी कुमार सहित अन्य संवाददाता भी मौजूद थे.

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें