MNV News

Latest Breaking News

बिन फेरे हम तेरे, बिन लग्न व बारात के चुटकी भर सिंदूर से रचाई शादी, साक्षी बने सैंकड़ों लोग

एमएनपी न्यूज़ की खास खबर

बिन फेरे हम तेरे, बिन लग्न व बारात के चुटकी भर सिंदूर से रचाई शादी, साक्षी बने सैंकड़ों लोग

नालंदा : कहते हैं न कि इश्क ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान सबकुछ इस कदर भूल जाता है कि उसे दुनिया का कोई भी नियम याद नहीं रहता । कुछ इसी तरह का वाक्या दीपनगर थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां सिपाह गांव के देआयावी मंदिर में एक प्रेमी जोड़े ने बिन लग्न व बैंड बाजे और बारात के शादी रचा ली। प्रेमी जोड़े को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रेमी ने प्रमिका की मांग में चुटकी भर सिंदूर भर उसे जीवनसंगिनी बना लिया।दूल्हा बना अस्थावां के पचेतना गांव निवासी संदीप ने बताया कि पचौरी गांव से युवती से उसका वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार शादी को तैयार नहीं थे। इस कारण उसने भागकर मंदिर में शादी रचा ली। हालांकि इस पूरी शादी के दौरान युवती अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती रही। पहले मास्क, फिर हाथ और बाद में माथे पर दुपट्टा रखकर उसने अपना चेहरा छिपा लिया। जो कहीं न कहीं इस बात को भी जाहिर करता है कि वह भागकर शादी करने को पूरी तरह से तैयार नहीं थी। मंदिर में जुटी लोगों की भीड़ मंदिर में बिना फेरों के हुई इस अनोखी शादी को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। लोग इस पूरी घटना को अपने फोन के कैमरे में कैद करने के लिए बैचेन नजर आए। इस दौरान लॉकडाउन के सारे नियम टूटते नजर आए।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें