MNV News

Latest Breaking News

फरार मुजरिम की शादी में यूपी -बिहार के सीएम सहित पूर्व उप प्रधानमंत्री हुए थे शामिल, पप्पू यादव ने बिहार पुलिस

एमएनवी न्यूज़ की खास खबर

एक फरार मुजरिम की शादी में यूपी -बिहार के सीएम सहित पूर्व उप प्रधानमंत्री हुए थे शामिल, पप्पू यादव ने बिहार पुलिस पर किया तंज

पटना : मुझे अब पता चला मेरी शादी भी कथित फरारी के दौरान हुई।जिसमें देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल जी, उत्तर प्रदेश एवं बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी, लालू जी आदि हज़ारों गण्यमान लोग शामिल हुए थे। यह कहना है पूर्व सांसद और जाप प्रमुख पप्पू यादव का।
उक्त बातों के जरिए पप्पू यादव ने बिहार पुलिस के उन बयान पर सवाल पर सवाल उठाए हैं, जिनमें उन्हें 1993 से ही फरार घोषित किया गया है। पप्पू यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर शादी की तारीख का जिक्र करते हुए बताया कि बिहार पुलिस के रिकार्ड में मुझे 23 जुलाई 1993 से ही फरार बताया गया है। जबकि मेरी शादी इसके लगभग छह माह बाद 7 जनवरी 1994 को पूर्णिया में हुई। पप्पू यादव की मानें तो यह चौंकानेवाली बात है कि एक फरार मुजरिम की शादी में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल सहित हजारों गणमान्य लोग शामिल हुए। जाहिर है कि जब इतने वीआईपी लोग होंगे तो पुलिस की सुरक्षा भी कड़ी होगी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। क्या एक फरार मुजरिम की शादी में इतने लोग शामिल हो सकते हैं। यह सवाल पप्पू यादव ने पुलिस से पूछा है।लगातार पुलिस से पूछ रहे हैं सवाल पुलिस के बयान के बाद पप्पू यादव लगातार सवाल पूछ रहे हैं। इससे पहले राजनीतिक साजिश के तहत 1999 से 2013 तक मैं जेल में कैद था। बिहार पुलिस के अनुसार मैं तब भी 1993 से ही फरार था। क्या पुलिस प्रशासन एवं अभियोजन न्याय व्यवस्था के साथ मजाक कर रहा है?
इसी तरह एक दूसरे ट्विट में उन्होंने लिखा बिहार पुलिस कहती है 3 जुलाई 1993 को मुझे फरार घोषित किया गया। इस दौरान 28 वर्षों में मैं पांच बार लोकसभा सदस्य चुना गया, आठ बार लोकसभा चुनाव लड़ा तो क्या तब पुलिस और अभियोजन पक्ष भांग पीकर सोई हुई थी?

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें