MNV News

Latest Breaking News

कपड़ा दुकान में पुलिस ने मारी रेड, 2.51 लाख वसूला जुर्माना, दुकानदारों में हड़कम्प

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

लॉक डाउन इन बिहार : कपड़ा दुकान में पुलिस ने मारी रेड, 2.51 लाख वसूला जुर्माना, दुकानदारों में हड़कम्प

खगड़िया जिला प्रशासन ने शुक्रवार को लॉकडाउन उल्लंघन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। गोगरी SDO के निर्देश पर ASDO चन्द्रकिशोर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने जमालपुर बाजार के चर्चित राजेश एम्पेरियम रेडीमेड कपड़ा की दुकान में छापा मारा है।
लॉकडाउन के बीच कपड़े की दुकान बाहर से बंद थी, गर पुलिस अन्य रास्ते से अंदर घुसी तो अंगर का नजारा देखकर हैरान रह गई। दुकानदार दर्जनों ग्राहकों के बीच कपड़ा बेचते रंगेहाथ पकड़ा गया। दुकानदार अपनी दुकान का शटर गिराकर कपड़े की बिक्री कर रहा था। लिहाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार से 2.51 लाख जुर्माना वसूला। इसके अलावा दुकानदार से बॉन्ड भी भरवाकर आगे से लॉकडाउन उल्लंघन नहीं करने का चेतावनी दी गई। हालांकि पुलिस ने सभी ग्राहकों को हिदायत देकर छोड़ दिया। इन सब के बीच इस कार्रवाई से जमालपुर बाजार के व्यवसाईयों में हड़कम्प मच गया है। इधर, गोगरी SDO ने कहा कि लॉकडाउन उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई होगी। गोगरी अनुमंडल में लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी कीमत बख्शे नहीं जाएंगे।

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें