MNV News

Latest Breaking News

आपसी सौहाद्र के साथ सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाए दीपावली –प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक

मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

आपसी सौहाद्र के साथ सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाए दीपावली – डॉ दीपक प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार ने कहा कि आपसी हिन्दू मुस्लिम एकता को कायम रखते हुए ओर सरकारी गाइड का पालन करते हुए दीपावली का त्यौहार मनाएं। आपसी भाईचारे से मिलते जुलते हमारे हिंदुस्तान का महापर्व दीपावली है जिससे हम लोग बहुत ही खुशी और उल्लास के साथ मनाते हैं और मिठाई टॉफी से मुंह मीठा कराते हैं डॉ दीपक कुमार ने कहा कि दीपावली भारत के त्योहारों में से एक प्रमुख त्यौहार है जो कि कार्तिक महीने की अमावस को प्रति वर्ष मनाया जाता है, भारत में इस पर्व पर लगभग हर घर में मिट्टी से बने दीप जलाए जाते हैं।भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर तथा रावण का संहार करके अयोध्या लौटे थे तब अयोध्या में श्री राम के भव्य स्वागत में दीप जलाए गए इसी लिए ये त्यौहार प्रेम पूर्ण भावना से मनाया जाता है।

डॉ दीपक कुमार ने समस्त देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये दीपों का त्योहार है मै ईश्वर से दुआ करता हूं कि ये त्यौहार हमारे सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए और ईश्वर हम सब की कामनाओं को पूरा करे साथ ही साथ डॉ दीपक कुमार ने जनता से अपील भी की है कि हमारे देश की जनता को अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए ना कि बाहरी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए।

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें