MNV News

Latest Breaking News

निर्देशक विकास कुमार युवा रंगकर्मी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

मधेपुरा संवाददाता मुकेश मनी

युवा रंगकर्मी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में किया पौधारोपण

पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की वैश्विक मुहिम को ध्यान में रखकर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर में माननीय कुलपति एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया| अवसर था सृजन दर्पण के , संस्थापक युवा रंगकर्मी और निदेशक विकास कुमार के जन्मदिन  के मौके पर माननीय कुलपति प्रो.डॉ.आर.के.पी.रमण ने कहा पौधारोपण के द्वारा जन्मदिन मनाना एक अच्छी परंपरा है| पर्यावरण का स्वस्थ होना मानव अस्तित्व के लिए जरूरी है| इस तरह के अभियान को सराहते हुए उन्होंने कहा की विकास जी रंगकर्म एवं सामाजिक कार्य के जरिए मानवता की सेवा में हर समय तत्पर रहते हैं|इन्हें जन्मदिन की शुभकामना देता हूं| इस अवसर पर मधेपुरा जिला के लोक अभियोजक इंद्रकांत चौधरी,बीएन मुष्टा के महासचिव डॉ.नरेश कुमार,विकास पदाधिकारी डॉ.ललन प्रसाद अद्री,पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग डॉ विनय कुमार चौधरी, समाजशास्त्री डॉ आलोक कुमार, मधेपुरा महाविद्यालय मधेपुरा के प्रधानाचार्य डॉ.अशोक कुमार, सीनेट सदस्य डाँ जवाहर पासमान, कुलपति के निजी सहायक शंभू नारायण यादव, जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर,सृजन दर्पण के अध्यक्ष डॉ.ओम प्रकाश ओम,रंगकर्मी सत्यम कुमार,सौरभ कुमार एवं सुशील कुमार आदि ने कार्यक्रम में भाग लेकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी!

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें