MNV News

Latest Breaking News

चिराग सरकार में आई तो मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और सृजन घोटाला में सलिप्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जेल जाना तय है :- विजय कुमार सिंह

उदाकिशुनगंज से नवीन कुमार की रिपोर्ट

चिराग सरकार में आई तो मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और सृजन घोटाला में सलिप्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जेल जाना तय है :- विजय कुमार सिंह

बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने धुआंधार जनसंपर्क अभियान जारी कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को वे विधानसभा क्षेत्र के हथिऔंधा, बढ़ैया, दानी जी टोला, ततमा टोला, मंडल टोला, सिन्दूरिया टोला, तुलसिया, बिहारीगंज, मुरलीगंज में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्वंय के लिए समर्थन माँगा।लोजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट को प्राथमिकता दिया है पर हमारा प्राथमिकिता होगा बिहारीगंज फर्स्ट तब बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के अंतर्गत बिहार में पनपे अफसरशाही को जड़ से समाप्त किया जाएगा। शिक्षकों के लिए समान काम समान वेतन लागू किया जाएगा। सभी निजी अस्पतालों में सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वास्थ सुविधा के लिए दी जाने वाली 10% निशुल्क सुविधा को सख्ती से लागू किया जाएगा। साथ हीं आशा समूहों में जो कार्यरत हैं उन्हें कमीशन की जगह वेतन दिया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गन्ना एवं चीनी मिल आधारित उद्योग लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर चिराग सरकार में आई तो मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड और सृजन घोटाला में सलिप्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जेल जाना तय है। सात निश्चय योजना मैं हुए घोटाले की जांच कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा।
मौके पर लोजपा नेता रघु प्रसाद सिंह, पंसस सत्यनारायण मेहता, निलेश सिंह, नीरज कुमार, जाँनसन दास, रामस्वरुप मेहता, जय किशोर ठाकुर, विकास मेहता, अनिल मेहता, दिलीप मेहता, जितेन्द्र मेहता आदि शामिल थे।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें