MNV News

Latest Breaking News

शराब माफियाओं ने किया खुलासा, चुनाव से पहले 15 करोड़ का पटना में शराब लाने का मिला था ठेका

एमएनवी न्यूज़ की खास रिपोर्ट

शराब माफियाओं ने किया खुलासा, चुनाव से पहले 15 करोड़ का पटना में शराब लाने का मिला था ठेका

पटना : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. मद्य निषेध की टीम और कदमकुआं थाने ने संयुक्त कार्रवाई कर कदमकुआं थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित ओम विहार रेस्टोरेंट के एक गुप्त कमरे में छापेमारी कर शराब तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है. इस दौरान पुलिस ने कुल सात शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक छपरा का पूर्व मुखिया भी बताया जा रहा है.
पूछताछ के दौरान शराब माफिया ने बताया कि चुनाव से पहले बिहार में 15 करोड़ की शराब लाने का ठेका मिला था. उमा सिंह ने बताया कि इससे पहले भी देश के अलग अलग हिस्से से बिहार में शराब की खेप ला चुका है.
आपको बता दें ओम विहार रेस्टोरेंट में शराब तस्करों की शराब तस्करी को लेकर मीटिंग हो रही थी. जब इसकी जानकारी मद्य निषेध विभाग की टीम को लगी, तब मद्य निषेध विभाग की टीम और कदमकुआं थाने की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओम विहार रेस्टोरेंट में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट में बने एक गुप्त कमरे के अंदर चल रही शराब की डीलिंग कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया.
दरअसल, इन शराब माफियाओं की सारी डीलिंग व्हाट्सएप मैसेज के जरिए होती थी. व्हाट्सएप पर कंफर्म होते ही छपरा से शराब की खेप पटना के शराब माफियाओं को पहुंचाई जाती थी. पकड़े गए सभी शराब माफियाओं ने पुलिस के सामने दिए अपने बयान में यह स्वीकार किया है उन लोगों का गिरोह पूरे पटना के छोटे-मोटे अवैध शराब व्यापारियों को शराब की सप्लाई किया करता है.

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें