MNV News

Latest Breaking News

9 लाख स्मेक कई हजारों रु सहित स्माकर माफिया अपने साथियों के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे।

लाख के स्मैक के साथ स्मैक माफिया पांडव अपने साथियों के साथ गिरफ्तार

mnv news  

जिले के बनमनखी थाना अध्यक्ष ने कहा कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की कुछ मादक पदार्थ तस्कर स्मैक लेकर बनमनखी के रास्ते पूर्णियाँ के तरफ जाने वाला है। उक्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णियाँ के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी सुबोध कुमार के नेतृत्व पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं पु०अ०नि० संतोष कुमार के साथ एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम के द्वारा श्री बाल कृष्ण भारद्वाज राजस्व अधिकारी, बनमनखी के साथ शिशवा ढ़ाला के पास वाहन जाँच के क्रम में छापेमारी कर तीन मादक पदार्थ तस्कर 01. पाण्डव कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता बिन्देश्वरी साह,काशीपुर, वार्ड नम्बर-02, थाना मुरलीगंज, जिला मधेपुरा 02. दिपक कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता रतन यादव, करूबैली, वार्ड नम्बर-16, थाना कुमारखण्ड, जिला मधेपुरा, 03. हवीबुला शेख, उम्र 24 वर्ष, पिता तालेब शेख, इमाम जागीर, थाना कलियाचक, जिला मालदा पश्चिम बंगाल को कुल 87.59 ग्राम स्मैक ब्राउन सुगर, एक टाटा टियागों कार एवं चार मोबाईल फोन तथा नकद-64,740/- रूपया के साथ गिरफ्तार किया गया। पुछ-ताछ के कम में अभियुक्त द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त अपने गिरोह के अन्य सदस्यों का खुलासा किया गया। इस गिरोह के एक अन्य सदस्य मुकेश यादव, बिरंचिया, थाना बड़हरा कोठी, जिला पूर्णियाँ,बनमनखी थाना कांड सं0-413/24 में वांछित अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें