MNV News

Latest Breaking News

उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलहा रही में इन दिनों घोर अनियमितता सामने आई है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलहा रही में इन दिनों घोर अनियमितता सामने आई है।

https://fb.watch/jUL0lBMqGI/?mibextid=Nif5oz

प्रखंड के रसलपुर धुरिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तिलहा रही में इन दिनों घोर अनियमितता सामने आई है जिसे लेकर बुधवार को बच्चों ने एमडीएम का बहिष्कार किया और खाना खाने से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि अनिल यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण विद्यालय पहुंचे तो बच्चों के द्वारा उनके समक्ष शिकायत का पिटारा खोल दिया गया छात्र-छात्राओं ने बताया कि एमडीएम के भोजन में मेन्यू के मुताबिक खाना नहीं दिया जाता है|

जबकि हरी सब्जी के जगह सड़ी हुई आलू और बालू मिट्टी के अंबार में दबा चावल का प्रयोग किया जाता है बच्चों की शिकायत सुनकर जब विद्यालय का निरीक्षण किया गया तो विद्यालय में 461 नामांकित बच्चों के जगह मात्र 107 बच्चे उपस्थित पाए गए जबकि उपस्थिति पंजी में 368 बच्चों का उपस्थिति दर्ज कराया गया था और विद्यालय के आसपास का वातावरण अत्यंत दयनीय पाई गई। विदित हो की यह विद्यालय पूर्व से मीडिया के सुर्खियों में है लेकिन सबंधित अधिकारी मौन बनी हुई है जिस कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वरीय अधिकारी पर सवालिया निशान लगा रहे है।निरीक्षण के क्रम में मुखिया प्रतिनिधि जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बच्चों की उपस्थिति पंजी की मांग की गई तो उन्होंने पहले दिखाने से इंकार किए लेकिन जिद्द करने पर जब उपस्थिति पंजी देखी गई तो लोग अवाक रह गए की आखिर जब उपस्थिति पंजी में 368 बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई है तो आखिर बच्चे गए कहां मात्र 107 बच्चे विद्यालय में उपस्थित थे।

 

 

मेंटनेंश के अभाव में स्थिति दयनीय

विद्यालय में भवन की स्थिति बद से बदतर है जहां पक्की अब धूल व मिट्टी की चपेट में आने से अपना अस्तित्व खो रहा है।

 

ग्रामीण बेवजह करते हैं परेशान :- एच एम

मुझे ग्रामीण के द्वारा बेवजह परेशान किया जा रहा है हर बार कुछ न कुछ खामियां बता कर विरोध कर रहे है। बात बच्चों के उपस्थिति की जहां तक है तो ग्रामीण बच्चे सिर्फ विद्यालय में आते है और अपने मन से खेती का करने चले जाते हैं। जर्जरता के बारे में कई बार विभाग के अधिकारी को इसकी सूचना पूर्व में दी जा चुकी है।

https://youtube.com/shorts/tRg-lvTmZHQ?feature=share

लाइव कैलेंडर

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM सुनें