MNV News

Latest Breaking News

छः सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मान, विदाई समारोह में हुई आंखें नम|

छः सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सम्मान, विदाई समारोह में हुई आंखें नम|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jDY8Sx852C/

एंकर-भागलपुर ।सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को आज भागलपुर के पुलिस लाइन में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने अंग वस्त्र धार्मिक पुस्तक पारितोषिक व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जिसमें एक चालक 2 प्रधान अवर निरीक्षक एक हवलदार और एक चालक हवलदार थे ,वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने कहा उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें सम्मान स्वरूप विदाई दी जाती है और उनसे सीखने का मौका है कि वह सफलतापूर्वक अपने पुलिस की नौकरी कर जनता की सेवा में इतना समय बताएं, वही सेवानिवृत्त सभी कर्मियों ने कहा हमने कई अधिकारियों के साथ अपना सेवा दिया और काफी कुशलतापूर्वक हम लोगों ने अपना सेवा अवधि समाप्त की जिन लोगों के साथ में कार्य किया हूं मुझे काफी सपोर्ट किए और मैं इसके लिए उन्हें भी तहे दिल से धन्यवाद देता हूं|

भागलपुर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के विदाई समारोह कार्यक्रम में सबो की आंखें नम हो गई। गौरतलब हो कि सभी कर्मी कोई 35 वर्ष तो कोई 40 वर्ष पुलिस की सेवा में बिताए। सेवानिवृत्त कर्मी में प्रधान अवर निरीक्षक जोसेफ टुडू श्यामसुंदर पंडित, हवलदार कालू टूडू हवलदार कृष्ण कुमार राय चालक सिपाही विजय कुमार मिश्रा थे यह सभी पुलिस केंद्र भागलपुर से थे वही कैलाश प्रसाद भगत सहायक अवर निरीक्षक बबरगंज थाना से थे। विदाई समारोह कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के अलावे सार्जेंट मेजर केके शर्मा दर्जनों पुलिसकर्मी एवं बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक कुमार और समस्त पद धारक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

बाइट-आनंद कुमार एसएसपी भागलपुर

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें