MNV News

Latest Breaking News

भागलपुर में पेट्रोल पंप कर्मी से बेखौफ अपराधियों ने लूटे लाखों रुपए|

भागलपुर में पेट्रोल पंप कर्मी से बेखौफ अपराधियों ने लूटे लाखों रुपए|

संवाददाता विभूति सिंह|

https://fb.watch/jz_XHSK3Tf/

एंकर-भागलपुर के कजरेली थाना क्षेत्र के गौराचौकी स्थित मां शक्ति पेट्रोल पंप कर्मी से बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने मां शक्ति पैट्रोल फ्यूल सेंटर में घुसकर करीब आधे घंटे तक उत्पात मचाता रहा, और पैसे लूट कर फरार हो गए।इधर घटना की जानकारी पंप मालिक ने कजरेली पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पंप स्टॉप विक्रम यादव ने बताया कि वह पंप पर ड्यूटी में थे, तभी दो बाइक से सवार छह लोग पहुंचे और दो सौ रुपए की पेट्रोल देने की बात कही। जैसे ही पेट्रोल देने के लिए बड़े तो पीछे से एक युवक ने मुंह दबाकर पंप के अंदर लेकर गए और मारपीट कर रुपए छीन लिया। हालाकि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गया है। इधर कजरेली थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया है। मामले में पंप कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें